दशहरा से पहले वेतन भुगतान की मांग को लेकर नप सफाई कर्मियों ने दिया आवेदन

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा, हज़रत अनिस अशफ़ाक आमरा एवं प्रांतीय जमीयत के मार्गदर्शन में ज़िला जमीयत उलेमा-ए-हिंद लोहरदगा का चुनाव हाल ही में शांति और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में संगठन के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की गई। चुनाव परिणाम के बाद सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी चयनित किए गए, जिनमें सदर: मौलाना अहसन ईमाम मुजाहिरी, जेनरल सेक्रेट्री: मौलाना अब्दुल हमीद मुजाहिरी, नायब सदर: ताबिश आलम, हाफिज ईमरान, मौलाना हाशिम साहब, ज्वाइंट सेक्रेट्री: मौलाना अबु जफर नदवी, मो. खुर्शीद आलम, हाफिज वसीम, कारगुजार सदर: मौलाना अशरफ साहब, खाजिन (खजांची): मौलाना तौहीद आलम, तर्जुमान: मौलाना अब्दुल हसीब, मीडिया इंचार्ज: मौलाना मसूद काश्मी (ईमाम) और रेहान मस्जिद, लोहरदगा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के प्रति निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया। सदर मौलाना अहसन मुजाहिरी ने कहा कि संगठन का लक्ष्य समुदाय की सेवा, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आह्वान किया। चुनाव की सफलता ने लोहरदगा में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की संगठनात्मक एकता और सामूहिक उत्साह को नया आयाम प्रदान किया है। लोहरदगा|नगर परिषद लोहरदगा के सफाई कर्मियों ने उपायुक्त लोहरदगा को आवेदन देकर बढ़े दर पर बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की है। कर्मियों ने अपनी आवेदन में अपनी दयनीय स्थिति का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले वर्षों में पहले एक-दो महीने का भुगतान नियमपूर्वक किया जाता था, लेकिन वर्तमान में प्रशासक और कम्पनी के कारण वेतन भुगतान में समस्या उत्पन्न हो गई है। कर्मियों का कहना है कि जब वेतन भुगतान के संबंध में कम्पनी मैनेजर से संपर्क किया गया तो उन्होंने तत्काल निर्देश दिया कि डीसी साहब के पास जाकर वेतन मांगो। कर्मियों ने बताया कि कम्पनी के आने के बाद यह गड़बड़ी शुरू हुई है, जबकि एक साल पहले ऐसी कोई समस्या नहीं थी। सफाई कर्मियों ने यह भी कहा कि वे अपना कार्य नगर परिषद में नियमित रूप से करते रहेंगे, लेकिन वेतन की मांग के लिए डीसी कार्यालय जाने को बाध्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि पहले भी इतने ही सफाई कर्मी थे और वेतन भुगतान में कोई समस्या नहीं आती थी। कर्मियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि बिना मांग के नियमित वेतन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि दशहरा जैसे त्योहारी मौसम में कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। भास्कर न्यूज| भंडरा झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सतीम टोप्पो एवं झामुमो के जिला प्रवक्ता मंसूर अंसारी शामिल हुए। बैठक में प्रखंड स्तरीय अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष सुहैल अमीन, कोषाध्यक्ष फरहान रजा खान, सचिव निरंजन एक्का, उपाध्यक्ष मंजकन लकड़ा, सुहैल मीरदाहा, सह सचिव सद्दाम खान, जमशेद मीरदाहा को बनाया गया। साथ ही नवगठित प्रखंड वर्ग संगठन के पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। नवगठित प्रखंड वर्ग संगठन के पदाधिकारियों को परवेज अंसारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिली है। आप सभी संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को दूर दराज के ग्रामीणों तक पहुँचाने का भी काम करें। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सतीम टोप्पो ने भी संबोधित करते हुए सभी को संगठन के प्रति वफादारी के साथ काम करने की बात कही। मौके पर प्रखंड सचिव मड़वारी उरांव, मोबारक अंसारी, निझर कुजूर, नीरज चोपड़ा, महफूज़ अंसारी, तबरेज अंसारी, साजिद अंसारी, जमशेद मीरदाहा, विनोद उरांव, तौकीर आलम, ज़ूबी उरांव, मारकुस कुजूर, गुड्डू खान, फैज आलम, सैफ खान, इरफान खान सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष सचिव सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। भरनो|भरनो प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी भवन के प्रांगण मे शनिवार क़ो समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत 3 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों के लिए दिब्यांगता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर मे 27 बच्चों का दिब्यांगता का जांच किया गया। और आवश्यकता के अनुसार उपकारण देने हेतु चिन्हित किया गया। साथ पूर्ब मे विकलांगता का जांच किये 15 बच्चों क़ो प्रमुख पारस नाथ उराव और पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम द्वारा उपकरण दिया गया। शिविर मे डॉ अब्दुल रहमान और डॉ विशाल सिंह द्वारा दिब्यांगता का जांच किया गया। सिवीर क़ो सफल बनाने मे रिसोर्स शिछक रणजीत महतो, बिपिओ सूरज लकड़ा, विजय कुमार, बीरेंदर महतो, मुकुल टेटे, सुधीर साहू, ने मुख्य भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *