एसडीपीओ ने बाइक चालकों के बीच हेलमेट का वितरण किया

भास्कर न्यूज|चैनपुर चैनपुर थाना परिसर में शनिवार को चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मीणा के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बाइक चालकों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया और लोगों में जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुलिस ने हेलमेट के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला और सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार को बढ़ावा दिया। साथ ही नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। एसडीपीओ ललित मीणा ने कहा कि पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा और परिवार की खुशहाली के लिए बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।एसडीपीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जिसके लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उच्च अधिकारी एवं सरकार की मंशा के अनुसार सड़क सुरक्षा और सड़क जागरूकता का अभियान जगह-जगह पर चलाया जा रहा है। आज चैनपुर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों को हेलमेट वितरण कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। हेलमेट नंबर प्लेट के प्रति लोगों को जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को कई बातें बताकर जागरूक किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार, एसआई दिनेश कुमार, समाजसेवी जमुना प्रसाद केसरी सहित कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण उपस्थित रहे। लोहरदगा|अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा राष्ट्रीय चुनाव आयोग से मिली भगत कर वोट चोरी करने के सबूत के साथ पर्दाफाश किया गया है। इस निमित पूरे भारत वर्ष में कांग्रेस पार्टी के द्वारा वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने बताया कि जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा 21 सितंबर को सुबह नौ बजे से भंडरा प्रखण्ड के अकाशी पंचायत में रेलवे स्टेशन के समीप हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *