दसूहा में चाइना डोर से बच्चे का गला कटा:रिश्तेदार के साथ बाइक पर जा रहा था, पिता काम से गया था बाहर

होशियारपुर के दसूहा के गांव सरीपुर में बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के साथ निकला 3 वर्षीय बच्चा चाइना डोर की चपेट में आ गया। जिस कारण बच्चे के गला कट गया। बच्चे को जख्मी हालत में दसूहा के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों को बच्चे के गले में गहरा कट होने के चलते चार स्टिच लगाने पड़े। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है। उपचार के कुछ समय बाद उसे छुट्टी दे दी। बच्चे के पिता शमशेर सिंह ने बताया कि उनका बेटा 3 वर्ष का है। मैं घर से दसूहा किसी काम से गया हुआ था। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। मेरा रिश्तेदार बच्चे को बाइक पर आगे बैठाकर उसे घुमाने के लिए गया था। जैसे ही वह भट्टी गांव से वापस आ रहा था तभी उसके गले में चाइना डोर की चपेट में आ गया, जिससे बच्चा का गला कट गया और गहरा जख्म हो गया। फोन पर पता लगते ही मेरे द्वारा घर पहुंचकर बेटे को दसूहा के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *