होशियारपुर-दसूहा के दिल्ली जम्मू नेशनल हाईवे पर जालंधर की और से आ रही टूरिस्ट बस गन्ने से भरी ट्राली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गन्ने बस के अंदर तक घुस गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना स्थित होटल किंग विराट के सामने हुई। बस में सवार लोगों ने बताया कि यह बस दिल्ली से जम्मू जा रही थी। ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था। पूरी रात सफर करने के बाद जब बस दसूहा पहुंची तो ड्राइवर को नींद की झोंक लगी जिस कारण बस सीधा ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। लोगों का कहना है कि बस ड्राइवर बस वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिस समय यह हादसा हुआ ज्यादातर सवारियां बस में सो रही थीं। दसूहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बस से बाहर निकला। दसूहा पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है।


