दहेज के लिए किया प्रताड़ित, पैसे मायके से लेकर नहीं आने पर फोन पर दिया तलाक

बड़गाईं की रहने वाली विवाहिता तलत अफरोज ने आरोप लगाया कि उनके पति ने सात लाख रुपए दहेज की मांगा की। इंकार करने पर पति ने फोन पर ही उन्हें तीन बार तलाक दे दिया। इस संबंध में विवाहिता ने अपने पति मो. वारिस, मो. साबिर, मो. गुलाब समेत अन्य के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वारिस से उनकी शादी अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के बाद ही पति समेत ससुराल वाले उन्हें दहेज से लिए प्रताड़ित करते थे। इसी बीच उनकी नवंबर में तबियत बिगड़ी और वह अपनी मां के घर आ गई। इसी क्रम में आठ दिसंबर को पति ने उन्हें फोन पर तलाक दे दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *