हनुमानगढ़| महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। वह 10 वर्षों से एक मामले में फरार था। सीआई रजनदीप कौर ने बताया कि स्थाई वारंटी मोटाराम को किया वर्ष 2015 में दर्ज दहेज मामले में फरार था। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। कार्रवाई में एएसआई सुखविंद्र सिंह और एचसी राकेश शामिल थे।


