धौलपुर की नादनपुर थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए पीड़ित महिला के पति और देवर से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कार्रवाई को लेकर नदनपुर थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी ने बताया कि 21 जून 2024 को कोर्ट के इस्तगासा के जरिए एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने के साथ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे महिला के पति राम लखन (27) पुत्र थान सिंह और देवर समय सिंह (25) पुत्र थान सिंह निवासीगण बडा पूरा मावली थाना मासलपुर जिला करौली को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए महिला के पति और देवर से पुलिस दहेज प्रताड़ना और मारपीट को लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कंटेंट:- अंकित गर्ग बसेड़ी


