दहेज प्रताड़ना: जेठानी और पति के खिलाफ केस दर्ज

क्राइम रिपोर्टर| दुर्ग महिला की ऑनलाइन शिकायत पर पुलिस ने उसके विधवा जेठानी और पति के खिलाफ धारा 498-ए, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की शिकायत रायपुर में की गई, जहां जांच के बाद प्रकरण में जीरो पर अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए अंजोरा चौकी भेजी गई। गोबरा नवापारा, रायपुर निवासी लोमेश्वरी साहू (27वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है। 28 जनवरी 2024 को उसकी शादी ग्राम अंजोरा दुर्ग निवासी निेतेश कुमार साहू से सामाजिक रीति रिवाज से हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी निेतेश और उसकी भाभी चित्रलेखा उर्फ सुमन साहू उसे शादी में दहेज नहीं लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। साथ ही उसके पिता से 2 लाख रुपए लेकर आने की मांग करने लगे। इस पर पति का घर छोड़कर दोबारा से रायपुर रहने चली गई। वहां मामले की शिकायत महिला थाने में की गई। कई दौर की काउंसलिंग के बाद मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। काउंसलिंग के दौरान ही पति निेतेश ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद पिछले साल ही 8 जून को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंची, जहां महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इस पर रायपुर में मामले की शिकायत दर्ज कराई। एसपी के आदेश पर गोबरा थाना पुलिस ने मामले में जीरो पर एफआईआर दर्ज कर प्रकरण पुलगांव थाना के अंजोरा चौकी भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *