दादिया इलाके में देशी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार:तारपुरा हवाई पट्टी पर घूम रहा था,आरोपी पर पूर्व में भी 2 मुकदमे

सीकर की दादिया थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इलाके में तारपुरा हवाई पट्टी पर देशी पिस्टल लेकर घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पूर्व में दो मामले सीकर के उद्योग नगर थाने में भी दर्ज है। SHO अशोककुमार झाझड़िया के अनुसार 18 जनवरी को पुलिस थाने की टीम गश्त करते हुए तारपुरा पहुंची। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुशलपुरा निवासी मनोज सिंह तारपुरा हवाई पट्टी पर हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची जहां एक संदिग्ध युवक नजर आया। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो बेल्ट के नीचे देशी पिस्टल मिली। इसके बाद मौके से आरोपी मनोज सिंह (29) पुत्र किशोरसिंह निवासी शिवनगर तन कुशलपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पूर्व में सीकर के उद्योग नगर थाने में दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *