टोंक में बुधवार को अलीपुर में दूल्हा हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा। पहली बार गांव में आए हेलिकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हे ने बताया कि उसने अपनी स्वर्गीय दादी की इच्छा पूरी करने के लिए हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लाने का फैसला किया था। जिले के अलीपुर निवासी दूल्हा परगट कुमार पुत्र रणजीत सांसी मंगलवार को मालपुरा गया था और आज दोपहर बाद ढाई बजे शादी की सभी परंपराओं को निभाकर दुल्हन लेकर वापस गांव पहुंचा। परगट ने बताया कि दादी कहा करती थी कि मेरे पोते की बहू हेलिकॉप्टर में लेकर आऊंगी। लेकिन इस बीच करीब 2 साल पहले दादी का निधन हो गया। फिर मेरे पूरे परिवार ने यह डिसाइड किया कि दादी भले ही हमें छोड़कर चली गई, लेकिन उसकी बहू को हेलिकॉप्टर से लाएंगे। इसके बाद पूरा मामला दुल्हन वालों को बताया और हेलिकॉप्टर उतरने के लिए दोनों जगह की स्वीकृति ली। इसके बाद मंगलवार को हेलिकॉप्टर से दूल्हा बारात लेकर मंगलवार वधू पक्ष के घर गया। फिर आज शादी होने के बाद दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर गांव पहुंचा। इसके बाद दोनों ही पक्ष काफी खुश हुए। दूल्हा RAS की तैयारी कर रहा, दुल्हन बीएड डिग्रीधारी
मनोज सांसी ने बताया कि अब उनकी समाज में लोगों की हर क्षेत्र में सोच बदल रही है। शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं। दुल्हन डिग्गी की रहने वाली है, लेकिन करीब 12 साल से उनके पिता दिनेश मालावात परिवार के साथ मालपुरा में रहते है। ऐसे में दूल्हा कल बारात भी मालपुरा ही लेकर गया था। दुल्हन पलक मालावत के पिता दिनेश मालावात डिग्गी में स्कूल व्याख्याता हैं। दूल्हा और दुल्हन बीएड डिग्रीधारी हैं। दूल्हा जयपुर रहकर RAS की तैयारी कर रहा है, जिसके पिता राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल है। दूल्हे का परिवार अलीपुर निवासी है। देखिए- हेलिकॉप्टर से आए दूल्हा- दुल्हन की तस्वीरें


