दान उत्सव के साथ प्रेरणा दिवस मनाया, समाजसेवी संस्थानों में जाकर की सेवा

भास्कर न्यूज | जालंधर दैनिक भास्कर हमेशा अपने पाठक परिवार की सामाजिक-आर्थिक उन्नति में सहभागी बनता रहा है। यह परंपरा दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र अग्रवाल जी के करकमलों से स्थापित हुई। उनके 81वें जन्मदिवस को ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। रविवार को दैनिक भास्कर के जालंधर सिटी कार्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें दैनिक भास्कर के कर्मचारियों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से प्रकृति के सौंदर्य, त्योहारों और पारिवारिक रिश्तों को उकेरते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जालंधर में समाज सेवा कर रहे विभिन्न संस्थानों में जाकर दान उत्सव मनाया गया। इस क्रम में भास्कर टीम पिंगला घर (गुलाब देवी रोड), वर्कशॉप चौक स्थित अपाहिज आश्रम और हरीपुर स्थित वृद्ध सेवा आश्रम पहुंची, जहां सेवा और दान के कार्य किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *