जालंधर| इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर संजय गांधी नगर के पास तेज रफ्तार कार चालक ने जोमैटो बॉय को टक्कर मार दी। हादसे में डिलिवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना आठ के एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि जोमैटो चालक की पहचान दादूवाल के रहने वाले कुलवंत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं, कार सवार हादसे के बाद मौके से कार समेत फरार हो गया। कार चालक पर घायल डिलीवरी बॉय के भाई गुरप्रीत सिंह के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। इलाके की सीसीसीटी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कार का नंबर मिल सके।


