जालंधर| थाना-7 के अधीन आते एसएएस नगर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी देते हुए एएसआई दलीप सिंह ने बताया कि गौरव आहुजा पुत्र राज पाल आहूजा ने कहा कि उसकी एक्टिवा (पीबी-08-डीजे-0321) घर के बाहर खड़ी थी। जब कुछ देर बाद बाहर किसी काम से जाने लगा और एक्टिवा नहीं दिखी तो सीसीटीवी चेक किए। जिसमें चोर उसकी एक्टिवा को चाबी लगाकर ले जा रहे थे। जिसके बाद तुरंत पुलिस को शिकायत दी गई और मौके पर पहुंच कर जांच शुरु की और सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली।


