दान पेटी चोरी करने वाला गिरफ्तार, नकदी बरामद

बैतूल|कोतवाली पुलिस ने दान पेटी चोरी के मामले के आरोपी को मंगलवार गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार काली मंदिर सोमवार को दान पेटी का ताला तोड़कर लगभग 3 हजार की नकदी चोरी हो गई थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी सचिन उर्फ सोनू (35) निवासी प्रताप वार्ड टिकारी, बैतूल को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2,693 रुपए नकद बरामद हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *