दामाद ने मामा सास-ससुर को मारे चाकू मामा की मौत:पत्नी पिछले 4 महीनो से मामा मामी के पास रह रही थी

बूंदी जिले के केशवराय पाटन इलाके में पारिवारिक कलह के चलते दामाद ने मामा ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी। दामाद ने अपने मामा ससुर और मामी सास दोनों को चाकू मारे। मामा ससुर की इलाज के दौरान हुई मौत। मामी सास का कोटा के एमबीबीएस हॉस्पिटल में इलाज जारी। शहजाद अपनी पत्नी सबीना के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से वो केशोराय पाटन मामा मामी के पिछले 4 महीनों से रहे रही थी और ससुराल नही जाना चाहती थी। मृतक के छोटे भाई जहीर ने बताया कि कल्लू और उनकी वाइफ दोनों घर पर अकेले थे। आज सुबह शहजाद बिना बताए आया और अपनी पत्नी के लिए पूछ रहा था। उसकी पत्नी सबिना वहां पर नहीं थी। वह कोटा में थी। हो सकता है वह उसकी पत्नी को मारने के लिए आया हो। वहां पर बड़े भाई कल्लू पर ताबड़तोड़ 6 से 7 तरीके से चाकू मारे बीच बचाव में भाभी को भी चाकू मारे इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई भाभी घायल है। सबीना पिछले तीन-चार महीना से यही मामा मामी के पास ही रह रही थी। पत्नी सबीना ने बताया कि मैं कल कोटा आ गई थी। मेरे पति बिना बताए अचानक के पाटन आ गए। हमारी शादी को 20 साल हो गए। वो काम पर नहीं जाते थे इसलिए मेरा झगड़ा होता रहता था। इसलिए मैं ससुराल छोड़कर मामा के आ गई थी। केशोराय पाटन थाने के एएसआई नंद सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे लड़ाई झगड़ा होने की सूचना मिली। शाहनाज ने बयान के दौरान बताया की सुबह 4 बजे उसके पति कल्लू खान के चिल्लाने की आवाज आयी जैसे ही बाहर आई वहां उसकी ननद की बेटी सबीना का पति शहजाद कल्लू खान पर चाकू से हमला कर रहा था। जिसे देख बीज बचाव करने गई शहनाज के भी चाकू लग गए। शहजाद किशनगढ़ का रहने वाला है। शहजाद अपनी पत्नी सबीना से मारपीट करता था। इसीलिए उस से परेशान होकर यह अपने मामा मामी के पास आ गई थी। और पिछले चार महीनो से यही रह रही थी। वह अपने ससुराल नहीं जाना चाहती थी। आज रात शहजाद किशनगढ़ से केशोरायपाटन आया और अपने मामा ससुर को जान से मारने की नियत से हमला किया। इसके बाद परिजन सीएचसी सामुदायिक प्राथमिक केंद्र ले गए । वहां पर कल्लू खान और पत्नी शाहजहां को घायल अवस्था में थे। उनकी गंभीर स्थिति होने की वजह से कोटा में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कल्लू खान मौत हो गई। उसकी पत्नी का इलाज जारी है। कल्लू खान के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी शहजाद की पुलिस की टीमें तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *