दामापुर| दामापुर बाजार में मितानिनों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में अश्वनी यदु ने कहा कि जबसे मितानिनों द्वारा स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदारी मिली है, तब से शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। बहादुर खान ने कहा कि मितानिनों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र के अच्छा काम किया है। वे शासन की कई योजना को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। कार्यक्रम में उत्तरा बनर्जी, राम प्यारी, पार्वती यदु, पूर्णिमा यादव, नारायण साहू, कुंती बनर्जी, उमेंद यदु, भरत गेंदले, रजनी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


