भटगांव स्कूल में छात्राओं‍ को बांटी साइकिल

परपोड़ी| शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भटगांव एवं शासकीय बालक मिडिल स्कूल में विविध कार्यक्रम हुए। हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। वहीं पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव में विधायक निधि से प्राप्त कंप्यूटर का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही एलपीजी गैस के माध्यम से धुआं रहित भोजन पकाने की व्यवस्था की शुरुआत की गई। बीआरसी कार्यालय से प्राप्त खेल सामग्री विभिन्न संस्था प्रमुखों को प्रदान किया गया। शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव के प्रधान पाठक तीर्थ कुमार साहू ने न्योता भोज कराया। चावल, दाल, आचार, पापड़, फल एवं खीर-पूड़ी परोसी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अनिल वर्मा, जनपद सदस्य रघुवीर नेताम, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र साहू, विधायक प्रतिनिधि दयाराम साहू, एसएमडीसी अध्यक्ष खम्मन सिंह राजपूत, सरपंच रूपलाल पटेल, एसएमसी अध्यक्ष दुधेराम साहू, उपाध्यक्ष ओमकार साहू, शिक्षाविद केडी गोस्वामी, सुखनंदन जंघेल, पूर्व सरपंच नीलू साहू, अजय ठाकुर, राकेश देवांगन, श्रीराम साहू, मन्नू साहू, प्राचार्य सतीश शर्मा एवं तीर्थ कुमार साहू उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *