दामोदर नदी से कलश में जल उठाकर श्रीशंकर शंभु शिवालय में किया जलाभिषेक

रामगढ़ | भगवान शिव महिमा की पवित्र महीना सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों पर कई धार्मिक कार्यक्रम किए गए। वहीं, शहर के नेहरु रोड के श्रीशंकर शंभु शिवालय मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार की प्रात: 9 बजे से मंदिर से महिला-पुरुष भक्त कलश लेकर दामोदर नदी पहुंचें। यहां, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी द्वारा पूजा कराई गई। इसके बाद महिलाओं ने अपने कलश में नदी से जल उठाया। यहां से गाजे-बाजे के साथ भक्त कलश लेकर पैदल नगर भ्रमण कर मंदिर पहुंचे, और भगवान शिव पर जलाभिषेक किया। इस दौरान जय भोले नाथ, हर हर महादेव के जयकारे लगे। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, मंदिर में रात्रि में रूद्राभिषेक के बाद श्रृंगार और महाआरती की गई। इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया। व्यवस्था में मंदिर समिति के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष ऋषिकेश सिंह, महासचिव अभिमन्यु चौधरी, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, सतीश तिवारी, कोषाध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, संरक्षक केके शर्मा, चंद्रमा यादव, विशाल सिंह, इंदु भूषण शर्मा उर्फ राम बाबू, दीपक कुमार, मोहन सिंह, रंजीत गुप्ता, राजू गोसाई आदि भक्त सहयोग प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *