चंदनकियारी | चंदनकियारी के रामडीह स्थित दामोदर पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि चंदनकियारी विधायक उमाकांत राजक उपस्थित रहे। स्वागत के बाद विधायक ने कहा कि एक समय चंदनकियारी को शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था, लेकिन आज यहां शिक्षा का स्तर बढ़ा है। शिक्षा के स्तर को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए उन्होंने विधानसभा में चास कॉलेज चास में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग सरकार से की है।


