दारु : सिवाने नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

दारु । दारु थाना क्षेत्र के कबलासी मे एक बुजुर्ग आदमी का शव नदी में तैरते हुए पाया गया। मृतक इसराइल मियां कबलासी का निवासी था उसकी मानसिक स्तिथि थोड़ी खराब थी। वह गुरुवार की शाम को घर से निकला था फिर लौट कर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसे काफी खोजा पर वह कहीं नज़र नही आया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने सिवाने नदी के जोगदहा मे उसका शव को तैरता हुआ देखा । ग्रामीणों ने उसका शव को निकाला और उसके परिजनों के सूचना दी । मृतक के परिवार मे चार बेटे तीन बहु और एक पत्नी है। इस बारे में दारु थाना को कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पदमा | पदमा (ओपी) थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीह 52 वर्षीय प्रकाश मेहता पिता विष्णु महतो वज्रपात की चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि 54 वर्षीय मसोमात कपूरी देवी बुरी तरह से घायल हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों अपने-अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच बारिश के साथ वज्रपात हुई। जिसकी चपेट में आने से एक की मृत्यु और एक महिला बुरी तरह झुलस गई ।गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया। पदमा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *