स्वर्ण व्यवसायियों को मिल रही है धमकी, मांगी जा रही है रंगदारी

भास्कर न्यूज | हजारीबाग श्री जेवर में गोली चलने की घटना के बाद अब स्वर्ण व्यवसायियों को धमकी मिल रही है। उनसे रंगदारी मांगा जा रहा है। हजारीबाग बीच शहर में संकट मोचन मंदिर के करीब श्री जेवर आभूषण एवं सोना चांदी व्यवसायी अमर गुप्ता उर्फ सोनू के प्रतिष्ठान में 22 जून को दोपहर 2:05 बजे अपराधियों ने सात राउंड गोली चलाई थी। एक जेवर व्यवसायी ने बताया कि दो दिनों के भीतर दो बार उसके मोबाइल पर फोन कर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगा गया। अन्यथा गोली मार देने की धमकी मिली। इसके अलावा एक और आभूषण व्यवसायी को धमकी मिलने की खबर है। बताया गया कि यह धमकी देने वाला खुद को वही व्यक्ति बता रहा है जिसने 22 जून की घटना की जिम्मेदारी ली थी। उस अपराधी का नाम उत्तम यादव बताया जा रहा है। एक व्यवसायी ने कहा कि धमकी देने वाला वही है जो उस घटना में अपना हथियार के साथ वीडियो जारी किया था। अब लगातार व्यवसाईयों को धमकी मिलने से शहर के व्यवसायी दहशत में हैं। इधर खबर है कि एसआईटी टीम ने 22 जून की घटना के मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। उधर, अखिल भारतीय स्वर्णकार व्यवसाय संघ जिला अध्यक्ष विक्रम प्रसाद ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि घटनास्थल पर संचालक अमर गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता का भतीजा नितेश गुप्ता ने अपमानजनक तरीके से बाहर जाने बोल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *