दाल-आटा, मसाला-मिठाई बनाने

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले में खाद्य प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) क्षेत्र को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला व्यापार व उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने इच्छुक व्यक्तियों से योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत विभिन्न प्रकार की खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जा सकती हैं, जिनमें प्रमुख हैं मिलिंग में राइस मिल, दाल मिल, आटा, बेसन, मैदा और पोहा निर्माण। इसी तरह डेयरी व कन्फेक्शनरी में दूध व दुग्ध उत्पाद, घी, आइसक्रीम, मिठाई, चॉकलेट और बेकरी उत्पाद। प्रसंस्करण में मसाला, पापड़-बड़ी, अचार, सॉस, जैम, जेली, गुड़, मुरब्बा और चटनी। अन्य में पशु-मछली-मुर्गी आहार, मशरूम उत्पाद, साबुदाना, लहसुन-प्याज व अदरक पेस्ट, पेठा और तिलकुट शामिल है। योजना के तहत व्यक्तिगत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए पूंजीगत अनुदान के लिए परियोजना लागत का 35 प्रतिशत (अधिकतम 10 लाख रुपये तक) क्रेडिट लिंक्ड अनुदान दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *