दाहोद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण आज 15 वार्डों में सप्लाई रहेगी प्रभावित

भास्कर संवाददाता | औबेदुल्लागंज रविवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी किरण राहंगडाले और उपयंत्री मुकेश कुमार जैन ने दाहोद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का रूटीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट पर कार्यरत कर्मचारियों को क्लेरिफ्लोकुलेटर की सफाई और मेंटेनेंस के निर्देश दिए। इस कारण सोमवार, 2 फरवरी को दाहोद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जल आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक सामान्य जल सप्लाई प्रभावित होगी। इन वार्डों में सोमवार को पानी नहीं आएगा। जिन वार्डों में ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई होती है, वहां आपूर्ति जारी रहेगी। जहां ट्यूबवेल नहीं हैं या पानी नहीं पहुंच पाएगा, वहां टैंकरों से वैकल्पिक जल आपूर्ति की जाएगी। नगरवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक जल संग्रहण पहले से कर लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *