भास्कर संवाददाता | उमरावगंज परिवार जोड़ो अभियान के तहत उमराव गंज थाना पुलिस ने संवाद और सहानुभूति के माध्यम से टूटते परिवार को बचाया। ग्राम झागर निवासी पति पत्नी के बीच तीन साल पुराने वैवाहिक रिश्ते में विवाद बढ़ने पर महिला ने पुलिस से मदद मांगी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर भावनात्मक बातचीत कर समस्या का समाधान किया गया। पुलिस की समझाइश से परिवार फिर से एक साथ रहने के लिए सहमत हुआ।


