दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का सेवा सप्ताह:मकर संक्रांति पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर ने जरूरतमंद बच्चों और वयस्कों को को बांटे वस्त्र, स्टेशनरी और खाद्य सामग्री

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष स्व. प्रदीप सिंह कासलीवाल की 77वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 12 से 19 जनवरी तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पूरे भारत में फेडरेशन की विभिन्न शाखाएं सामाजिक सेवा के कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर जयपुर ने मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रुप के अध्यक्ष नीरज रेखा जैन और सचिव पंकज कशिश जैन के नेतृत्व में 14 जनवरी को सुबह 10 बजे पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों और वयस्कों को वस्त्र, स्टेशनरी सामान के साथ तिल के लड्डू, बिस्किट और मिठाइयां वितरित की गईं। साथ ही गौशाला में गायों को चारा भी खिलाया गया। इस अवसर पर वीर ग्रुप के कोषाध्यक्ष आशीष जैन, रिद्धि जैन, मनोज पहाड़िया, संगीता पहाड़िया, अंकित जैन, कोमल जैन, धर्मचंद जैन, मंजू जैन (जोबनेर), सुधीर कुमार जैन, सुधा जैन, मंजू जैन (चौमू), विनीत जैन, करिश्मा जैन और रिद्धिमा जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *