दिगौड़ा तहसील को निवाड़ी जिले में जोड़ने का विरोध:टीकमगढ़ में समाजसेवी ने लोगों से की विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

टीकमगढ़ जिले की दिगौड़ा तहसील के लोगों ने निवाड़ी जिले में शामिल किए जाने पर विरोध जताया है। मंगलवार को समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर ने नगर में अनाउंसमेंट कर लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। आज इस मुद्दे को लेकर दिगौड़ा के लोग कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री ने संभाग और जिलों का नए सिरे से परिसीमन करने की घोषणा की है। जिसके तहत परिसीमन के बाद निवाड़ी जिले में दिगौड़ा और मोहनगढ़ तहसील को जोड़ने की बात सामने आई है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों में विरोध देखने को मिला है। दिगौड़ा तहसील को निवाड़ी जिले से जोड़ने पर समाजसेवियों ने शासन और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। दिगौड़ा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर ने आज बस स्टैंड से पैदल चलकर मुख्य बाजार में इस मुद्दे को लेकर अनाउंसमेंट किया। उन्होंने लोगों से आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिगौड़ा तहसील को निवाड़ी जिले में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। निवाड़ी विधायक दिगौड़ा को निवाड़ी में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके इस प्रयास को जनता सफल नहीं होने देगी। समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर ने बताया कि यदि टीकमगढ़ जिले की दिगौड़ा तहसील को निवाड़ी जिले से जोड़ा जाता है, तो हम लोग इसके विरोध में बड़ा आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *