रीवा के त्योंथर से भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मौलाना कहा है। सिद्धार्थ तिवारी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में मंच से दिग्विजय को मौलाना कहकर संबोधित किया। साथ ही उन्हें अपने परिवार के संस्कारों के अनुरूप चलने की नसीहत दे डाली। सिद्धार्थ तिवारी ने कहा- कांग्रेस की नीयत और चरित्र को मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता। दिग्विजय सिंह कुछ दिन पहले रीवा आए थे और यह वही नेता हैं जो ओसामा जैसे आतंकवादी को ओसामा जी कहकर बुलाते थे। दिग्विजय ने लिखा- सिद्धार्थ मेरे पुत्र समान
सिद्धार्थ तिवारी की बात का पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी जवाब दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने पोस्ट करते हुए सिद्धार्थ को अपने बेटे समान बताया। दिग्विजय तय करें वे सनातनी या औरंगजेबी पिता
भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि आदरणीय दिग्विजय सिंह जी, देश के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ‘मौलाना’ जैसे सम्मानित शब्द से कोई आपत्ति होगी? दिग्विजय सीएम, श्रीनिवास तिवारी स्पीकर थे दरअसल, सिद्धार्थ तिवारी के दादा श्रीनिवास तिवारी दिग्विजय सिंह के सीएम कार्यकाल (1993 से 2003) के दौरान विधानसभा अध्यक्ष थे। उन्हें सफेद शेर भी कहा जाता था। कहा जाता है कि दिग्विजय सिंह जब भी विंध्य के दौरे पर जाते थे तो वे कहते थे कि मैं एमपी का सीएम हूं पर विंध्य का मुख्यमंत्री नहीं हूं। दिग्विजय के समय सड़कें ओम पुरी जैसी थीं
दिग्विजय सिंह और उनके सीएम के कार्यकाल को लेकर भाजपा नेता अक्सर टारगेट करते हैं। दो महीने पहले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने कहा था कि दिग्विजय सिंह के समय सड़कें ओम पुरी जैसी हुआ करती थीं। अब हमारे समय में तो सड़कें श्रीदेवी जैसी कर दी हैं। लेकिन, अभी पानी गिर रहा है। अभी इंद्र भगवान से समझौता होना है। पूर्व सीएम बोले- दिग्विजय जाए भाड़ में, कांग्रेस से जोड़ो
दिग्विजय सिंह विरोधियों के बयानों के कारण ही नहीं अपने बयानों के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। करीब तीन महीने पहले ग्वालियर दौरे पर पहुंचे दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं के बीच अचानक उन्होंने कहा था- ‘कांग्रेस से जोड़ो, दिग्विजय सिंह जाए भाड़ में’… दरअसल, कांग्रेस का एक सीनियर कार्यकर्ता अपने बेटे को दिग्विजय सिंह से मिलाने लाया था। उसी समय दिग्विजय सिंह ने उनसे कहा कि युवाओं को कांग्रेस से जोड़ो। दिग्विजय सिंह से कुछ कार्यकर्ताओं ने अलग से बात भी की। उनकी बात सुनने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा- और कोई है कान फूंकने वाला? हालांकि वहां खड़े कई लोग इस टिप्पणी को नहीं समझ पाए। यह खबर भी पढ़ें रीवा में NSUI ने सांसद-विधायक के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया रीवा में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने रविवार को भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा और त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर में दोनों नेताओं की तस्वीर रखकर सद्बुद्धि यज्ञ किया। सांसद जनार्दन मिश्रा और विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ‘मौलाना’ कहकर संबोधित किया। एनएसयूआई नेताओं का कहना है कि यह टिप्पणी न सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का, बल्कि उनके गुरु और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पंडित श्रीनिवास तिवारी का भी अपमान है। पढ़ें पूरी खबर


