दिग्विजय ने सीहोर में बनाई पंचायत कांग्रेस कमेटी:अध्यक्ष-12 सदस्य रहेंगे, अलग बैंक अकाउंट भी होगा; शिवराज के लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रयोग

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सीहोर जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेरी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन किया है। रविवार रात को उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से चर्चा के बाद यह कमेटी बनाई, जिसमें एक अध्यक्ष और 12 सदस्य शामिल होंगे। यह पहल देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीहोर जिले में कांग्रेस का एक नया प्रयोग है। गठित पंचायत कांग्रेस कमेटी का अपना एक बैंक खाता भी होगा। इसमें जमा होने वाली राशि का उपयोग क्षेत्र के मतदान केंद्रों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में किया जाएगा। भाजपा-कांग्रेस शासन के अंतर पर बात की
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह ने ग्रामीण जनों और कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जात पर, ना पात पर, मोहर लगेगी हाथ पर’, यह कांग्रेस का पुराना नारा रहा है, इसलिए लोग इंदिरा गांधी को याद करते हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस शासन के अंतर पर भी बात की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में पंचायत स्तर पर पंचायतों को मजबूत करने का कार्य किया जाता था, जबकि भारतीय जनता पार्टी के शासन में ऐसा नहीं हो रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और सीहोर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम यादव भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *