रोडवाल गांव में फायरिंग मामले का 24 घंटे में खुलासा:पुलिस ने हरियाणा के कुख्यात बदमाश सोनू सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, हथियार भी बरामद

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने नीमराना थाना क्षेत्र के रोडवाल गांव में हुई फायरिंग की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रविवार देर शाम हरियाणा के कुख्यात बदमाश सोनू उर्फ बाबा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हवाई फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार, खाली कारतूस और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। यह फायरिंग दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्रोई (आईपीएस) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश खींची और वृत्ताधिकारी नीमराना चारुल गुप्ता (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी नीमराना राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *