दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश…VIDEO:दुकान संचालक को रोका, सोने की चेन लूटने का प्रयास, विरोध करने पर भागे बाइक सवार

बिलासपुर में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश की गई। बदमाशों ने दुकान संचालक को रोककर सोने की चेन लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा का है। जानकारी के मुताबिक, लखन लाल देवांगन (46) मिशन अस्पताल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के सामने नीटी स्वीट्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। आज सुबह वो स्कूटी से दुकान जा रहे थे, तभी जबड़ापारा इलाके में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश आरोप है कि एक बदमाश ने दुकानदार पर बंदूक तान दी, जबकि दूसरे युवक के हाथ में भी बंदूक थी। तीसरे आरोपी ने सोने की चेन लूटने की कोशिश करते हुए गोली मारने की धमकी दी। दुकानदार घबरा गया, लेकिन उसने जोर-जोर से शोर मचाया और बदमाशों का विरोध किया। शोर मचाने पर भागे बदमाश दुकानदार के शोर मचाने और आसपास लोगों के आने की आशंका से घबराकर आरोपी बिना लूट किए ही बाइक से मौके से फरार हो गए। उस समय सड़क पर आवाजाही कम थी, फिर भी शोर सुनकर कुछ लोग बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आरोपी ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था, जबकि दो आरोपियों के पास बंदूक थी। पुलिस ने पीड़ित से आरोपियों के हुलिए और बाइक के संबंध में जानकारी ली है। फिलहाल, अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *