बलरामपुर में किसानों ने किया NH जाम:टोकन समस्या को लेकर सड़कों पर उतरे, SDM ने दिया समाधान का आश्वासन

बलरामपुर के राजपुर में धान खरीदी केंद्र में टोकन की समस्या से परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे- 343 जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि वे पिछले 15 दिनों से धान बेचने के लिए टोकन कटवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन खरीदी केंद्र और ऑनलाइन माध्यम से भी टोकन नहीं कटवा पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, टोकन नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने पूर्व पार्षद पुरनचंद्र जायसवाल के नेतृत्व में चक्काजाम किया। इस दौरान किसानों ने टोकन जारी करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।चक्काजाम की सूचना मिलते ही राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि राजपुर धान खरीदी केंद्र की खरीदी सीमा (लिमिट) बढ़ाने के लिए बलरामपुर कलेक्टर से बात की जाएगी और एक सप्ताह के भीतर लिमिट बढ़ा दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। खरीदी सीमा मात्र 2000 क्विंटल वर्तमान में राजपुर धान खरीदी केंद्र की खरीदी सीमा मात्र 2000 क्विंटल है, जिससे किसानों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी तक के टोकन पहले से ही कटे हुए हैं। यदि समय रहते खरीदी सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो कई किसान अपना धान बेचने से वंचित रह सकते हैं। लिमिट बढ़ाई जाएगी- शिवनाथ यादव भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने कहा कि सूरजपुर जिले में धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जा चुकी है और जल्द ही बलरामपुर जिले में भी लिमिट बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बलरामपुर कलेक्टर से चर्चा हो चुकी है। यादव ने दोहराया कि सरकार किसानों का पूरा धान खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *