HRTC के दैनिक भोगियों का मानदेय ₹25 बढ़ाया:डिप्टी CM बोले- 30KM से कम पर भी नाइट अलाउंस मिलेगा, JOA-IT के 171 भरने को मंजूरी

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के निदेशक मंडल (BOD) की 162वीं बैठक में कर्मचारियों और परिवहन सेवाओं से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में वेतन वृद्धि, नई भर्तियां, बस खरीद और निगरानी व्यवस्था को लेकर मंजूरी दी गई। डिप्टी सीएम ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- HRTC के ड्राइवर कंडक्टर रात में बसें लेकर जाते हैं और अपने घरों से दूर रहते हैं। ऐसे ड्राइवर-कंडक्टर को नाइट अलाउंस नहीं मिलता। मगर अब 30 किलोमीटर की सीमा हटाकर उन्हें भी नाइट अलाउंस देने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा- राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुरूप HRTC के दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के मानदेय में ₹25 की वृद्धि को मंजूरी दी गई। इसके बाद अब HRTC दैनिक भोगी कर्मचारियों का दैनिक वेतन ₹400 से बढ़कर ₹425 हो गया है। उन्होंने कहा- BOD में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA-IT) के 171 पद भरने का निर्णय लिया गया। इसी तरह 78 पीस मील वर्करों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने की मंजूरी दी गई। JOA-IT की लंबे समय से भर्ती लटकी हुई थी। 350 नई बसें खरीदेगा निगम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- यात्रियों की सुविधा के लिए HRTC 250 डीजल बसें और 100 मिनी बसें खरीदेगा। निदेशक मंडल ने बसों की रिटेंडर प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन होंगे स्थापित वाहनों की तकनीकी जांच को पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए हरोली और नादौन में पीपीपी मोड पर ऑटोमैटिक व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। रियल-टाइम ट्रैकिंग और रिवार्ड पॉलिसी डिप्टी सीएम ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन की निगरानी के लिए सभी HRTC बसों में रियल-टाइम लोकेशन आधारित व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए रिवार्ड पॉलिसी लागू की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *