शहर के नांता थाना क्षेत्र के गिरधरपुरा इलाके में दिनदहाड़े एक सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना। परिवार शादी में गया हुआ था। देर रात परिजन घर पहुंचे तब देखा में गेट का ताला टूटा हुआ और अंदर तीनों कमरों के गेट खुले हुए थे चोरों ने लाखों रुपए के सोने और चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने नांन्ता पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। योगिता सुमन ने बताया कि शनिवार के दिन पूरा परिवार शादी में चला गया था। देर रात घर पर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर सारे सामान बिखरे हुए थे। अलमारी में रखे सोने का हार, टिकला, चांदी के आभूषण और थोड़े बहुत रुपए भी रखे हुए थे। चोर ने चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित अचल अरविंद इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध मुंह पर रुमाल बांधे हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल नांता थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है नांता थाना अधिकारी नवल किशोर शर्मा ने पुलिस की टीमों को चोरों की तलाश के लिए भेजा रवाना किया।


