दिनभर शीतलहर में ठिठुरते रहे लोग, सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह

लुधियाना| लुधियाना में ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड के कारण, लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर खुद को गर्म करते दिखाई दिए। सुबह के समय रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। ठंड के कारण लोग प्लेटफॉर्म और खुले स्थानों पर गर्म कपड़ों और शॉल में लिपटे नजर आए। महिलाएं और बच्चे भी ठंड से बचाव के लिए पूरी तैयारी में दिखे। टहलने निकलने वालों लोगों कोभी ठंड का समना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड से राहत के आसार कम हैं। लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *