लुधियाना| फिरोजपुर रोड स्थित प्रांत कार्यालय में शाने हिन्द वेलफेयर सोसायटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में दिनायक पाशान को चेयरमैन, कुंवर रंजन को प्रधान एवं आचार्य डॉ. लोकेश शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त मोहित वीर चौहान, गुरप्रीत सिंह एवं देवेंद्र को सचिव मंडल में जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही ग्यारह सदस्यीय कोर कमेटी का भी गठन किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही संस्था की टीम का विस्तार पूरे पंजाब में किया जाएगा, ताकि सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि शाने हिन्द वेलफेयर सोसाइटी पिछले आठ वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है।


