महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी ने भगवान शिव की आराधना की। दिन की शुरुआत उन्होंने फोकल प्वाइंट स्थित श्री गोविंद गोदाम मंदिर में सपरिवार रुद्राभिषेक से की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद बस्सी अपने साथियों सहित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाता को हरा चारा खिलाकर गोसेवा की। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गोसेवा का विशेष महत्व है और पावन अवसरों पर सेवा करना सौभाग्य की बात है। इस मौके पर उनके साथ पार्षद नवदीप सिंह हुंदल और मनदीप सिंह वेरका भी मौजूद रहे।


