बालोद| रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी तक गर्मी व उमस से राहत की उम्मीद कम है क्यांेकि इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान है। हालांकि तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट हो सकती है बावजूद उत्तर के बजाय पूर्व दिशा से हवा आने, अधिकांश समय तक मौसम साफ रहने, धूप खिलने की वजह से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाली है। जो 3 फरवरी फिर 8 फरवरी को भारतीय क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है। इसके प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन हो सकता है। जिसके परिणाम स्वरूप न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन दिन की लंबाई बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार हल्की वृद्धि का क्रम बने रहने की संभावना है। 3 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


