दिन का पारा 12.4 डिग्री; ठंड ऐसी सुबह-रात के पारे में 5 डिग्री का अंतर

भास्कर न्यूज | बठिंडा पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के बाद शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को सुबह ही 5.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के चलते ठंड का असर रहा। दोपहर करीब 1 बजे धूप निकाली लेकिन बर्फीली हवा के चलते इसका असर कम रहा। दिन के तापमान में 8 डिग्री की बड़ी गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री व रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। यानी दिन और रात के तापमान में सिर्फ 5.2 डिग्री का अंतर रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में शीतलहर के जारी रहने की संभावना है। वीरवार को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है और उसका असर अब समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही हवा का रुख भी बदल गया है। अब हवाएं हिमालय की ओर से मैदानों की तरफ आ रही हैं। इन बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बढ़ रही है। बारिश से वातावरण में बढ़ी नमी के कारण ऊपरी सतह पर कोहरे की परत बनी रही। जिसकी वजह से सूर्य देव के दर्शन भी दोपहर के बाद हुए। ठंड के असर के चलते सामान्य जीवन पर भी इसका काफी अधिक असर पड़ रहा है और बाजारों में भी शाम 6 बजे के बाद दुकानें बंद होने शुरू हो जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की आशंका बहुत कम है। शीतलहर और कोहरा जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *