दिन का पारा 2 डिग्री बढ़ा, आज रात का 1 डिग्री बढ़ने के आसार

बालोद| येलो अलर्ट के साए में शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान दो डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। सुबह से शाम अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। सूर्यास्त के पहले बादल छाए रहे। उत्तर दिशा से कम मात्रा में ठंडी हवा आने से रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। रात का पारा स्थिर रहने का अनुमान है। 48 घंटे मंे उत्तर के बजाय उत्तर दिशा से हवा आने से लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। शाम 6 से 7 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 40 फीसदी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *