भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम नेवारीखुर्द से झलमला चौक के बीच बस में सफर के दौरान महिला यात्री के सोने की जेवरात (माला) चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार ग्राम नेवारीखुर्द वार्ड 15 निवासी पुष्पा बाई निषाद ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को गुहा निषाद जंयती कार्यक्रम में शामिल होने बालोद जाने के लिए मैं, मुकेश्वरी निषाद, लता बाई साहू तीनों अपने गांव के पास दोपहर 1.20 बजे बस में बैठे। सभी सीटों में यात्री बैठे थे। लगभग 1.35 बजे झलमला चौक में पहुचने पर पता चला कि गले में पहने सोने के जेवरात गायब है। सोने की माला (पत्ती, गोल दाना) नहीं मिलने पर बस कंडक्टर को जानकारी दी। जिसके बाद बस में माला को ढूंढे लेकिन नहीं मिला। झलमला चौक में बस के आगे व पीछे दरवाजा से कई यात्री उतरे है। आशंका है कि नेवारीखुर्द से झलमला चौक के बीच कोई अज्ञात चोर बस के अंदर माला की चोरी की है। महिला की रिपोर्ट पर बालोद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जेवरात की अनुमानित कीमत 30 हजार है।


