दिन दहाड़े महिला कर्मी के घर में घुसे शराबी, शिकायत

जालंधर| नागरा गांव के सरकारी स्कूल की महिला कर्मी के घर में घुसकर दो युवकों ने हमला कर दिया। किसी तरह से लोगों की मदद से दोनों को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया। महिला कर्मी सुमन ने बताया कि शनिवार को उनके घर के सामने वाली मिठाई की दुकान पर चार युवक आए थे। इनमें से दो युवक जबरदस्ती उनके घर मे घुस गए और अंदर से मेन गेट बंद करने लगे। तभी पड़ोसी शिवजी भागकर घर के अंदर आए और किसी तरह युवकों को पकड़ा। शोर मचाने के बाद पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। दोनों संदिग्धों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शुभम और राज दोनों ने शराब पी हुई थी और गलती से सुमन के घर घुस गए थे। बहरहाल दोनों पर बनती कार्रवाई कर दी गई है। अन्य दो साथियों को पकड़ने के लिए दबिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *