जालंधर | गॉर्डन कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से रिकवरी एजेंट बनकर पता पूछने वाले लुटेरों ने सोने की बालियां लूट लीं और मौके से फरार हो गए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। बुजुर्ग महिला ललिता (65) ने बताया कि दोपहर के समय वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। दो युवक आए और किसी टायर वाली दुकान के बारे में पूछने लगे। जब लुटेरों से कहा कि गली में कोई भी टायर वाला नहीं रहता है तो पीछे बैठे लुटेरे ने उनके कान की बालियां झपट लीं। मौके पर शोर भी मचाया, लेकिन लुटेरे फरार हो गए। बस स्टैंड चौकी के इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने कहा पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्त में होंगे।


