दिन भर गर्मी रही, रात को हल्की बारिश से राहत मिली

बुधवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। कभी हल्की बादल तो कभी धूप के चलते दिन भर मौसम में बदलाव होता रहा। शाम को 5 बजे के करीब तापमान 35 डिग्री था। आंशिक रूप से बादल छाए थे। शाम 7 बजे तापमान 33 डिग्री पारा रहा। इसके बाद रात रात 9 बजे तापमान 31 डिग्री था। रात 9 बजे के बाद तापमान और भी गिरकर 29 डिग्री तक पहुंच गया। फिर रात 10 बजे तेज आंधी चली, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया। इसके बाद, रात 11 बजे के आस-पास कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हुआ।​ इस बदलाव ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी और मौसम में ताजगी का अहसास कराया। वहीं तेज हवा और बारिश के कारण राजगुरुनगर, थरीके, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, धांधरा रोड समेत शहर के कई इलाकों में करीब एक घंटे तक बिजली भी गुल हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक बादल छाएंगे लेकिन गर्मी सताएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *