लुधियाना|केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए संशोधित वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ मुस्लिम समाज ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने रैली निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गृह मंत्री अमित शाह पर मुस्लिम समुदाय पर धक्केशाही से कानून थोपने का आरोप लगाया। रैली का नेतृत्व समाज के वरिष्ठ नेताओं खालिद अली और अनवर अली ने किया।-संबंधित खबर पेज 6 पर पढ़ें


