अमृतसर | ठंड का असर दिन में कम होने लगा है और तेज धूप सताने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 21.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम पारा 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को मौसम साफ साफ रहेगा। 8 और 9 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 10 फरवरी से मौसम फिर साफ होने की उम्मीद है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है और 12 फरवरी तक अधिकतम पारा 23 डिग्री तक पहुंच सकता है।


