दिन में पतंगबाजी, शाम को उड़ाए विशिंग लैंप…

भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने का पर्व मकर संक्रांति बुधवार को मनाया गया। पर्व के दिन मौसम के दो रंग रहे। बुधवार को तड़के मौसम साफ रहा। सुबह करीब साढ़े छह बजे हल्का कोहरा छाने गया। कोहरे का असर करीब दो घंटे से ज्यादा यानी सुबह 8:30 बजे के बाद तक रहा। इसके बाद मौसम साफ होने व धूप निकलने के बाद युवाओं ने पतंगबाजी की। देर शाम तक छतों पर डटे रहे। हालांकि हवा में परिवर्तन के साथ पतंगबाजों की दिशा में भी बदलाव होता रहा। इस दौरान लाउड स्पीकर पर वो काटा वो मारा का शोर गूंजता रहा। सूर्यास्त के बाद पतंगबाजों ने कंदील छोड़े, जो आसमान में सितारों की तरह चमकते रहे। शीतलहर व कोहरे के कारण बुधवार को भी सर्दी का असर रहा। सुबह जिला मुख्यालय सहित कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। इस कारण पतंगबाज मायूस रहे। हालांकि नौ बजे तक कोहरा छंट गया। इसके बाद मौसम पतंगाबजी के अनुकूल हो गया। इसके बाद दिन की धूप में तेजी रही, लेकिन हवा में बार बार हुए परिवर्तन केरण अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री पर स्थिर रहा। शाम होने के बाद हवा में ठंडक बढ़ने लगी। पिलानी मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री ही रहा, न्यूनतम तापमान 5.8 से कम होकर 4.1 डिग्री पर आ गया। अगले दो दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद लोकल चक्रवात का दबाव बढ़ने से कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *