झुंझुनूं | जननी सुरक्षा योजना में प्रसुताओं को अब ज्यादा परिवहन राशि मिलेगी। पहले 12 किलोमीटर के लिए 125 रुपए मिलते थे। अब इसकी जगह 250 रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ निशुल्क भोजन की राशि भी 100 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए प्रतिदिन कर दी गई है। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिले में 104 एंबुलेंस काजिले में 104 जननी सुरक्षा एक्सप्रेस को अब अस्पताल खुद संचालित करेंगे। इसमें डीजल के साथ चालक को भुगतान भी मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के जरिए किया जाएगा। इसके लिए जिले के बीसीएमओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जच्चा-बच्चा को परिवहन सुविधा देने वाली 104 जननी एक्सप्रेस का नया टेंडर नहीं होने से सेवा बंद हो गई है। अब चिकित्सा विभाग खुद इसका एमआरएस फंड के जरिए संचालन करेगा। जिले में संचालित 14 जननी एक्सप्रेस की 20 दिन पहले टेंडर अवधि पूरी होने पर बंद हो चुकी है। अब सीएमएचओ ने जननी एक्सप्रेस के बेस अस्पताल को इसका संचालन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें 104 के चालक के साथ फ्यूल का खर्च मेडिकल रिलीफ सोसाइटी से वहन किया जाएगा। जननी सुरक्षा योजना में सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के बाद खुद के वाहन से घर जाने वाली प्रसुताओं को दुगनी राशि का भुगतान होगा। पहले 12 किमी तक 125 और 13 से 25 किमी तक 250 रुपए और इससे अधिक दूरी के लिए 7 रुपए प्रति किमी की दर से भुगतान होता था। अब 12 किमी के लिए 250, 13 से 25 किमी के लिए 500 और इससे अधिक दूरी के लिए 9 रुपए प्रति किमी के आधार पर भुगतान देगा। ये भुगतान सीधे गर्भवती के बैंक खाते में किया जाएगा।


