दिन-रात के तापमान में उतार चढ़ाव, पारा 23 डिग्री

लुधियाना| पिछले कुछ दिनों से दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगी है। लगातार धूप खिलने से शहर के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप का असर सीधे अधिकतम तापमान पर देखने को मिला। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह बढ़कर 23 डिग्री पहुंच गया। हालांकि दिन में मौसम सुहावना रहने के बावजूद रात की ठंड अभी कम नहीं हुई है। न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई और यह 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देर रात और सुबह के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा और इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, जबकि रातें अभी ठंडी बनी रह सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *