दिलजीत के शो की 8 लाख में फर्जी टिकट:चंडीगढ़ में युवक बोला-98 ऑर्डर की, सिर्फ 8 मिलीं; कॉन्सर्ट देखने गया तो बाहर निकाला

चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो की फर्जी टिकट देकर 8.22 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने जीरकपुर के माया गार्डन के व्यक्ति को 98 टिकट देने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ 8 टिकट दीं, जो जांच में फर्जी निकलीं। ठगी का शिकार हुए संस्कार रावत की शिकायत पर चंडीगढ़ थाना-17 पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर 42 निवासी परव और उसके दोस्त वरदान मान, विनित पॉल, आकाशदीप सिंह और रोहन के रूप में हुई है। 98 टिकट खरीदने का सौदा किया पुलिस को दी शिकायत में रावत ने बताया कि उसकी मुलाकात सेक्टर-42 निवासी परव कुमार से हुई थी। परव ने उसे कहा कि वह अपने 4 दोस्त वरदान मान, विनित पॉल, आकाशदीप सिंह और रोहन के साथ मिलकर दिलजीत दोसांझ के शो की टिकट बेचने का काम कर रहा है। बातचीत के बाद संस्कार रावत ने 98 टिकट खरीदने का सौदा किया, जिसमें 17 फैनपिट, 3 सिल्वर और 78 गोल्ड टिकट शामिल थीं। इसके लिए उसने 19 सितंबर को 96 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर किए। कुल किए 8.22 लाख ट्रांसफर रावत ने बताया कि 96 हजार ट्रांसफर करने के बाद परव ने कहा कि पूरी पेमेंट भेजो, जिसके बाद उसने 24 अक्टूबर को 40 हजार और जमा करवाए। 9 अक्टूबर तक उसने ऑनलाइन 7 लाख ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने बार-बार टिकट देने का वादा किया, लेकिन जब 9 दिसंबर को वरदान मान उसके घर आया तो सिर्फ 3 असली टिकट दीं। 14 दिसंबर को उसे सेक्टर-17 बस स्टैंड बुलाकर 8 टिकट दीं। फर्जी टिकट ​​​​​​​बोलकर निकाला बाहर पुलिस को रावत ने बताया कि जो 8 टिकट उसे आरोपियों ने दी थीं, जब वह लेकर सेक्टर-34 दिलजीत दोसांझ के शो में गया, तो बाहर टिकट चेक करने वाले ने जब टिकट चेक की, तो कहा कि ये तो फर्जी टिकट हैं। उसने काफी कहा कि ये फर्जी नहीं, असली टिकट हैं, लेकिन सामने से जवाब मिला कि पुलिस को बुलाऊं? यह सुनकर रावत वहां से वापस आ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *