पलामू में रविवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 98 पर हुई। हजारीबाग के भेलवारा गांव के मजदूर प्रकाश मिर्धा (45) को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। प्रकाश अपने चार साथियों के साथ छतरपुर में एक बिल्डिंग के निर्माण कार्य में लगा था। उनके साथी राजू कुमार मिर्धा के अनुसार, रात साढ़े सात बजे दोनों शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बस ने प्रकाश को टक्कर मारी और फरार हो गई। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दो को बाइक से टक्कर मार खुद गिरा सड़क पर दूसरी घटना चैनपुर थानाक्षेत्र के बंदुआ के पहाड़ी टोला में हुई। तस्लीम मियां (23) अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसने दो पैदल यात्रियों रानी देवी और सोहन राम को टक्कर मार दी। दोनों को टक्कर मारने के बाद तस्लीम बाइक से गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दोनों पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तस्लीम छड़-सीमेंट की दुकान में काम करता था। सोमवार को दोनों मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।


